उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

‘10 हजार दो, तभी फाइल आगे बढ़ेगी’…उत्तराखंड में विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा ये भ्रष्ट अफसर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रिश्वतखोरी के खिलाफ विजिलेंस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने रिश्वतखोरी की सूचना पर सटीक ट्रैप करते हुए भ्रष्ट अधिकारी को गिरफ्तार किया है। उसने फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर दस हजार रूपये की मांग की थी। विजिलेंस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में ला रही है।

यह कार्रवाई  हरिद्वार जिले के खानपुर में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने की है। मामला कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के भाई ने सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि विकासखंड खानपुर में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव ने फाइल आगे बढ़ाने के एवज में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग से भागा, पुलिस पर बरसाई गोलियां!... जवाबी फायरिंग में घायल हुआ तमंचा

रिश्वत की मांग को लेकर शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार 18 अगस्त 2026 को विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सहायक कृषि अधिकारी को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके से 10 हजार रुपये की रिश्वत बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट!...कई जिलों में आकाशीय बिजली का खतरा; यहां बंद रहेंगे स्कूल

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में शिकायत मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में