उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

‘फर्जी दौलत’ के फेर में फंसी लड़कियां… ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के जाल में फंसा धोखेबाज!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पहचान बदल-बदल कर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाने का काम किया। सेलाकुई थाना क्षेत्र का रहने वाला इफराज अहमद लोलू (23) को दून पुलिस ने “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वयं को अमीर बताकर युवतियों को गुमराह करता था।

यह भी पढ़ें 👉  दूध बेचने वाले पशुपालकों के चेहरे खिले!... बोनस वितरण में इन समितियों ने मारी बाजी

एसएसपी देहरादून के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत ऐसे बहरूपियों और फ्रॉड करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। इस अभियान के तहत मुखबिरों की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता चलने पर उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपनी असली पहचान छुपाकर युवतियों से दोस्ती करता था और उन्हें धोखा देता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा... कार पर पलटा ट्रक; मां-बेटे समेत चार की मौत

इसके अलावा, आरोपी के मकान मालिक को भी किरायेदारों का सत्यापन न करने पर पुलिस द्वारा चालान किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

एसएसपी देहरादून ने कहा कि राज्य में ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और “ऑपरेशन कालनेमी” के माध्यम से समय-समय पर ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील की गई है कि वे ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को दें ताकि समय रहते ऐसे फ्रॉड को रोका जा सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में