उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

एक फोटो के चक्कर में गई जान!… पैर फिसलते ही तेज बहाव में बही युवती

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय युवती के लिए फोटो खिंचवाने का शौक जानलेवा साबित हो गया। देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में फोटो खिंचवाते समय अचानक पैर फिसलने से युवती नदी के तेज बहाव में बह गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...मुख्यमंत्री धामी ने दी बड़ी सौगात

पुलिस के अनुसार, शनिवार 15 अगस्त को कांस्टेबल संदीप जोगीवाल ने चौकी आईटी पार्क को सूचना दी कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक युवती नदी में बह गई है। बताया गया कि युवती नदी के किनारे फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  शुद्धिकरण विवाद से बढ़ी सियासी गर्मी!...हल्द्वानी में CM धामी ने कांग्रेस को लेकर कह दी बड़ी बात

सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि युवती बहकर सहस्त्रधारा के पास पहुंच गई है। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ कर्मियों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से नदी में तलाश अभियान चलाया।

कड़ी मशक्कत के बाद युवती को नदी से बाहर निकाल लिया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तत्काल कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका की पहचान नेहा आर्य (28) निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के निकट, कोतवाली नगर, जनपद पानीपत, हरियाणा के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में