उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

बर्फ की सफेद चादर में लिपटे बाबा केदार… बदरीनाथ-गंगोत्री में भी बर्फबारी, मौसम ने बदली करवट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठंड बढ़ने लगी है। गुरुवार को केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में बर्फबारी हुई, जबकि ऋषिकेश, पौड़ी, श्रीनगर और कोटद्वार समेत कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है।

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में सुबह से ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी। इसके बाद धाम और आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। तीन दिन पहले भी यहां बर्फबारी हुई थी। दोबारा बर्फ गिरने से धाम में ठिठुरन बढ़ गई है। बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु बर्फबारी के बीच प्राकृतिक नजारों का आनंद ले रहे हैं, हालांकि गिरते तापमान के कारण उन्हें कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने धाम में अलाव की व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल-प्रियंका की एंट्री से मचेगी सियासी हलचल!... 2027 के रण से पहले कांग्रेस का बड़ा प्लान तैयार

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है। यात्रियों को गर्म कपड़े, जैकेट, टोपी, दस्ताने और जरूरी दवाइयां साथ रखने की सलाह दी गई है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने श्रद्धालुओं से यात्रा पर रवाना होने से पहले मौसम की जानकारी लेने और संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है, ताकि बदलते मौसम के बीच यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में