उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

गैस बम तैयार हो रहा था!… 146 सिलेंडर बरामद, माफिया फरार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में गैस कालाबाजारी के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पूर्ति विभाग की टीम ने तीर्थनगरी ऋषिकेश में लंबे समय से संचालित हो रहे अवैध गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। शिकायत मिलने के बाद की गई इस कार्रवाई में टीम ने मौके से कुल 146 गैस सिलेंडर जब्त किए, जिससे विभागीय अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

श्यामपुर क्षेत्र के लक्कड़घाट, गली नंबर तीन में पूर्ति विभाग की टीम ने एक निर्माणाधीन भवन पर छापा मारकर गैस की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी का बड़ा खुलासा किया। छापेमारी के दौरान भवन के अंदर से 71 व्यावसायिक और 12 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जबकि पास खड़े दो लोडर वाहनों से 63 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए गए।

मौके से पांच बिजली से संचालित रिफिलिंग किट, 15 रिफिलिंग बांसुरी और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया। टीम को देखकर मौके पर मौजूद युवक फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

जानकारी के अनुसार गैस कालाबाजारी की शिकायत सीएम पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुई थी। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली और शिवमोहन भट्ट ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से त्रिवेणी गैस एजेंसी, ऋषिकेश के गोदाम में रखवाया गया है, जबकि दोनों लोडर वाहनों को क्रेन की मदद से आईडीपीएल पुलिस चौकी पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह अवैध गैस रिफिलिंग केंद्र किसी भी समय बड़ा हादसा बन सकता था।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में