क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

गणेश पूजा पंडाल पर पथराव…. तोड़फोड़ से बिगड़े हालात, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

खबर शेयर करें -

गुजरात के सूरत शहर के सैयदपुरा इलाके में गणेश पूजा पंडाल पर पथराव की घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में पथराव करने वाले 6 आरोपियों समेत कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने इलाके में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। संघवी ने पुष्टि की कि पथराव करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने अन्य 27 लोगों को भी हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे शहर में तैनात है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि पथराव करने वाले कुछ बच्चे थे, जिनकी पहचान के बाद पुलिस ने उन्हें मौके से हटा दिया और इलाके में तत्काल सुरक्षा बल तैनात किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का भी उपयोग किया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी