उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

‘गालीबाज’ सिंगर!… मंच पर अभद्र भाषा से मचा बवाल; एक्शन में पुलिस

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच से कथित रूप से अभद्र भाषा के इस्तेमाल का मामला सामने आया है, जिस पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच शुरू कर दी है।

घटना देहरादून स्थित दयानंद एंग्लो-वैदिक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (डीएवी पीजी कॉलेज) में आयोजित छात्र संघ सप्ताह समारोह की है। 11 अप्रैल को हुए इस कार्यक्रम में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने प्रस्तुति दी थी। उनके साथ गायक अजय हुड्डा भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे, लेकिन उनके जाने के बाद स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद मासूम शर्मा ने मंच से आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे पुलिसकर्मी, कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राएं असहज हो गए। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं माने।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और बढ़ गया। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और गायक को नोटिस भेजा गया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

विवाद के बाद मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में एक संदिग्ध व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा था, जिसके कारण वे मानसिक तनाव में थे और उसी का असर मंच पर दिखाई दिया। उन्होंने अपने व्यवहार और शब्दों के लिए खेद व्यक्त किया।

उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के दौरान वह अपनी टीम के साथ होटल में ठहरे हुए थे, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों और लगातार मिल रही सूचनाओं के कारण वे परेशान थे। इसी तनाव के चलते उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

गौरतलब है कि मासूम शर्मा पहले भी विवादों में रहे हैं। उन पर 2024 में मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप, 2025 में उनके कुछ गानों पर प्रतिबंध से जुड़ा मामला और 2026 में एक लाइव शो के दौरान हुए विवाद जैसे मामले सामने आ चुके हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में