क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

नशीला पदार्थ देकर युवती से गैंगरेप…… वीडियो से यूट्यूबर ने दोस्तों संग किया ब्लैकमेल, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें -

नशीला पदार्थ देकर युवती से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। घटना दिल्ली के कुंदरकी इलाके की है। मामले में एसएसपी के आदेश पर कुंदरकी पुलिस ने चर्चित यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान और उसके भाई समेत तीन लोगों पर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

गोरखपुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि नौकरी देने के बहाने बुलाकर उसके साथ यूट्यूबर ने उसके दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर शोषण करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुंदरकी निवासी यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान से हुआ था। इस दौरान उसे अपने देशी दवाखाने में बीस हजार रूपये मासिक की नौकरी देने के बहाने जुलाई 2021 में उसे कुंदरकी बुला लिया। चार माह तक कुंदरकी नगर के मोहल्ला लाइनपार में किराये कमरा लेकर उसको रखा था। बाद में यह यह कहकर घर भेज दिया कि फिर उसे बुला लेगें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

युवती का आरोप है कि जनवरी 2023 में आरोपी उसको गोरखपुर से बुलाकर लाया और कुंदरकी में ही एक मकान में रखा था। वहां आरोपी ने उसे नशीली दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो बना ली। होश में आने पर उसने यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं तो शादी का झांसा देकर शांत करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

युवती का आरोप कि अश्लील फोटो और वीडियो की वजह से वह ब्लैकमेल करता रहा है और बदनामी के डर से वह चुप रही। जिससे वह गर्भवती भी हो गई। सितंबर 2023 में आरोपी ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी