उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

‘शुद्धीकरण’ से लेकर AI वीडियो तक… हल्द्वानी में बढ़ा विवाद, यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए कथित ‘शुद्धीकरण’ का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। रविवार को उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

यूथ कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि आठ अगस्त को रामलीला मैदान में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली आयोजित हुई थी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे। कांग्रेस के मुताबिक रैली समाप्त होने के बाद कुछ लोगों ने मैदान में हवन-पूजन किया और कथित तौर पर इसका ‘शुद्धीकरण’ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इन अफसरों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस घटना के जरिए अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को अपमानित करने और जातिगत भेदभाव की भावना को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया। यूथ कांग्रेस का कहना है कि घटना को लेकर 14 अगस्त को हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी गई थी, लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग ने बढ़ाई टेंशन!... उत्तराखंड में 6 दिन बारिश, दो दिन बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ज्ञापन में रैली के बाद कथित तौर पर प्रसारित किए गए एक एआई वीडियो का भी जिक्र किया गया है। यूथ कांग्रेस ने पुलिस से वीडियो की सत्यता और उसे तैयार करने अथवा प्रसारित करने वालों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शुद्धीकरण पर सियासी भूचाल!... राहुल के वार पर धामी का करारा पलटवार

यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने एसएसपी से दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में समयबद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान विकास कुमार, नीरज कुमार, सुमित लोहनी, स्वाति जोशी, हेमंत पांडे, शोभित कुमार, दिग्विजय सिंह बिष्ट समेत कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में