खेल/मनोरंजन देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

‘परिंदा’ से ‘वेलकम’ तक छोड़ी अमिट छाप… नाना पाटेकर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदू नाम से घर में रह रहा था युवक!... दस्तावेजों ने खोली पहचान की परत, बिंदुखत्ता में हंगामा

जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया था। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुबह करीब 5:20 बजे डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की। अस्पताल के डॉक्टर डॉ. शेखर सालकर के अनुसार मामले को मेडिको-लीगल केस के तौर पर दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं?... नैनीताल में फिर होगी बड़ी पड़ताल

नाना पाटेकर लंबे समय से हिंदी और मराठी फिल्मों में सक्रिय थे। अपने दमदार अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी के लिए उनकी अलग पहचान थी। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘प्रहार’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उन्होंने यादगार भूमिकाएं निभाईं। उन्हें पद्म श्री समेत कई सम्मान मिले थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...हर महीने बजेगी ‘भूकंप की घंटी’

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

 

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो