उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हिल दर्पण

गुमशुदगी से लेकर मौत तक… झील में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल में मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के समीप झील से एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक पिछले तीन दिनों से लापता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान मल्लीताल क्षेत्र के सात नंबर निवासी प्रकाश आर्या (31) के रूप में हुई है। वह मल्लीताल स्थित एक होटल में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब आठ बजे वह होटल से यह कहकर निकला था कि वह तल्लीताल में अपने एक मित्र से मिलने जा रहा है, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें 👉  घूस की गड्डी हाथ में, सामने विजिलेंस... सरकारी जेई की ऐसे खुली पोल, दूसरा अफसर भी रडार पर

अगले दिन जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो होटल प्रबंधन ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, इसी दौरान पाषाण देवी मंदिर के पास झील किनारे उसका बैग, कपड़े, जूते और एक दूध की बोतल बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा... खाई में समाई कार, चार की मौके पर मौत

लगातार तलाश के बाद मंगलवार को झील से शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान प्रकाश आर्या के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में