अजब- गजब क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

इंस्टा पर दोस्ती!… 15 दिनों में बनी ‘मोहब्बत’, प्रेमी से मिलने पहुंची किशोरी और फिर..

खबर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती कब खतरनाक मोड़ ले ले, इसका एक चौंकाने वाला मामला यहां सामने आया है। एक नाबालिग लड़की इंस्टाग्राम पर हुई महज 15 दिन की दोस्ती के बाद अपने प्रेमी से मिलने बांका पहुंच गई। खास बात यह रही कि युवक पहले से शादीशुदा था।

लड़की के अचानक घर से लापता होने पर परिजनों ने वाल्मीकिनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला कांड संख्या 33/26 के रूप में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

मामला बिहार के ‌बेतिया के वाल्मीकिनगर का है। जांच के दौरान पता चला कि लड़की बांका जिले के घुरहिया थाना क्षेत्र के कुरमा गांव में मजहरूल अंसारी (पिता–इलयास अंसारी) के घर पहुंची थी। थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमार के अनुसार, युवक पहले से विवाहित है। लड़की के पहुंचते ही उसने फोन कर इसकी जानकारी लड़की के पिता और स्थानीय पुलिस को दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सूचना मिलते ही वाल्मीकिनगर पुलिस ने घुरहिया थाना से संपर्क किया और 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए विशेष टीम को बांका भेजा। पीटीसी प्रमोद कुमार और महिला सिपाही कविता कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

लड़की को बेतिया लाकर न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नाबालिग की काउंसलिंग भी कराई जा रही है। पुलिस ने मामले में सहयोग करने के लिए युवक का धन्यवाद किया है। वहीं, बेटी की सकुशल वापसी से परिजन राहत में हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी