उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

चार साल का प्यार…….. शादी के एक दिन पहले प्रेमी का खौफनाक खेल, ये है मामला

खबर शेयर करें -

आपने प्यार के किस्से तो बहुत सुने और पढ़े होंगे, लेकिन यहां प्यार में प्रेमी की रूह कंपा देने वाली करतूत सामने आई है। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव मीरापुर में प्रेमिका की शादी के एक दिन पहले उसके पिता की प्रेमी ने हत्या कर दी। परिजन ने बृहस्पतिवार की सुबह शव चारपाई पर पड़ा देखा। पुलिस अधिकारियों सहित फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की और सबूत जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

शीला देवी निवासी मीरापुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को उसकी बेटी की शादी होनी थी। घर में ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाए जा रहे थे। बुधवार की देर रात 12 बजे तक गीत व अन्य वैवाहिक रस्में और तैयारियां चलती रहीं। उसके बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए। पति माया प्रकाश (48) भी घर के सामने सुरेश के चबूतरे पर चारपाई डालकर सो गए। उनके एक तरफ मेरी सास फूलवती सो रहीं थीं। वहीं दूसरी ओर मोहल्ले की ही मुंहबोली बहन दानवती सो रहीं थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे जब लोग इनको जगाने पहुंचे तो देखा पति के गले पर घाव है, जहां से काफी खून निकला हुआ है। उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी होते ही घर में चीत्कार मच गया। विवाह की खुशियां एक पल में छिन गईं। एसएसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा के साथ सीओ सदर अमित कुमार राय भी मौके पर पहुंच गए।

मृतक के बेटे सूरज ने बताया कि गांव का आकाश उसकी बहन को परेशान करता था। उसका पिता अतर सिंह और मां मितलेश भी उसका ही साथ देते थे। शीला देवी की तहरीर पर इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने आरोप लगाए हैं, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। और भी कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी