उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

दर्दनाक त्रासदी…कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मसूरी स्थित झड़ीपानी रोड के बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे। सुबह कंट्रोल रूम के जरिए हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना मसूरी की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  एक कॉल, एक अलर्ट और फिर ताबड़तोड़ एक्शन… तीन राज्यों की पुलिस ने ऐसे खत्म की पूरी फरारी की स्क्रिप्ट

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना से कुछ समय पहले कार सवार पास की एक दुकान से सामान खरीदने के लिए रुके थे। बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को उत्तरकाशी का निवासी बताया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामान खरीदने के बाद जैसे ही सभी लोग वाहन में बैठे, कार तेज ढलान की ओर बढ़ने लगी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार एक खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची मेले का है प्लान तो दें ध्यान… श्रद्धालुओं के लिए बदला पूरा ट्रैफिक सिस्टम, जानें जरूरी नियम

हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19 वर्ष), सविता (48 वर्ष) निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद और संगीता (46 वर्ष) निवासी करोलबाग, दिल्ली के रूप में हुई है। बचाव दल ने चारों शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक रैकेट का पर्दाफाश!... बच्चों की खरीद-फरोख्त का ऐसा नेटवर्क देख पुलिस भी हैरान

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल पर थाना मसूरी पुलिस, क्षेत्राधिकारी मसूरी तथा पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून भी मौजूद रहे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में