क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

पैथ लैब में गंदा धंधा…..वीडियो से मची खलबली, इस हालत में पकड़े युवक-युवतियां

खबर शेयर करें -

पैथोलॉजी केंद्र की एक वीडियो वायरल होने से खलबली मची हुई है। बिहार के बांका के शंभूगंज के एक जांचघर (लैब) में सेक्स रैकेट का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि पैथोलॉजी केंद्र पर दिनभर खून, पेशाब सहित अन्य तरह की चिकित्सा से संबंधित जांच होती रहती हैं। जबकि शाम ढलते ही संचालक रंगरेलियां मनाना शुरू कर देते हैं। शुक्रवार की रात करसोप के ग्रामीणों ने संचालक के छोटे भाई के साथ अन्य युवक और युवतियों को रंगे हाथों आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ लिया। पकड़ने के बाद इल लोगों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

वीडियो में जांच केंद्र चलाने वाला संचालक और उसके साथ युवतियां दिखाई पड़ रही हैं। ये सभी लोग अर्धनग्न हालत में दिखाई पड़ रहे हैं।आगे के हिस्से में सभी लोग ग्रामीणों से माफी मांगते नजर आते हैं। संचालक का भाई कहता हुआ सुनाई पड़ रहा है कि आगे से भविष्य में ऐसी किसी भी तरह की गलती नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज से ट्रैफिक की नई व्यवस्था!...कहां से गुजरेंगे वाहन, किन रास्तों पर रहेगी रोक? जानें पूरा प्लान

हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिल दर्पण न्यूज पोर्ट नहीं करता है। स्थानीय दुकानदारों ने इस तरह की घटना के बारे में बताया कि देर रात सभी दुकानें बंद हो जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद लैब खुली रहती थी और देर रात तक यहां युवक-युवतियां आते-जाते रहते थे। वहीं इस मामले के बारे में पुलिस से पूछा गया तो प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष कुमारी शिया भारती ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

लोगों ने बताया कि पहले भी बाजार के एसबीआई शाखा के समीप सेक्स रैकेट का धंधा उजागर हुआ था। लोगों ने मेडिकल विभाग पर क्षेत्र के विभिन्न पैथोलाजी केंद्र सहित अन्य मेडिकल से संबंधित नियमित जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। इस तरह की घटनाओं में वृद्धि होती है। सीएचसी प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा ने घटना को शर्मनाक बताया है।  सीएचसी प्करभारी ने कहा कि लैब संचालकों के लाइसेंस की जांच होगी और जांच में दोषी पाए जाने पर इन लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी