उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

पहले समझाइश, फिर गोलियां…बहनों को लेकर भाई के शक ने ले ली दो जिंदगियां

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड से रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी ही दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की जो वजह बताई, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम हरिद्वार जिले के रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में आरोपी विवेक उर्फ विक्की ने अपनी दोनों बहनों पुष्पा और संगीता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संगीता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के दौरान आरोपी का जीजा भी घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून गया, आफत नहीं!...उत्तराखंड में फिर बारिश का अलर्ट

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपी की तलाश में दबिश दी। कुछ ही घंटों में पुलिस ने विवेक को भगवानपुर क्षेत्र के चुड़ियाला गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, खोखे और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में क्या होने वाला है आज?...CJP के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, मेट्रो और इंटरनेट पर बड़े दावे!

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी दोनों बहनों के कथित तौर पर गलत रास्ते पर चलने से नाराज था। उसका दावा है कि उसने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं मानीं तो उसने गुस्से में आकर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अब घटना पर पछतावा होने की बात कही है।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद, बहनों के चरित्र पर शक और पारिवारिक विवाद समेत कई पहलू सामने आए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा मुजफ्फरनगर से खरीदा था।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून गया, आफत नहीं!...उत्तराखंड में फिर बारिश का अलर्ट

पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से भगवानपुर क्षेत्र के चुड़ियाला गांव का रहने वाला है, जबकि उसकी दोनों बहनों की शादी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुई थी। दोनों बहनें फिलहाल रुड़की में रह रही थीं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में