उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

पहले प्यार, फिर पति की हत्या!… प्रेमी संग मिल पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में खौफनाक वारदात सामने आई है। एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को जंगल में दरेड़ नदी के किनारे खाई में फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में हत्या के पीछे मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला का है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय मदन निवासी ग्राम बौन गांव, जिला सहरसा, बिहार के रूप में हुई है। मदन पिछले कई वर्षों से देहरादून में रह रहा था और मांडूवाला में पत्नी मीना तथा दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था। उसकी बेटी करीब 14 वर्ष और बेटा करीब 12 वर्ष का है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 8 जिलों में यलो अलर्ट!... बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा

पुलिस के अनुसार, मदन की पत्नी मीना का पहले से एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि उसका पूर्व प्रेमी करीब पांच-छह महीने पहले उसका पीछा करते हुए देहरादून पहुंच गया था। देहरादून आने के बाद दोनों के बीच दोबारा मेलजोल बढ़ गया। इसी दौरान मदन दोनों के संबंधों के बीच बाधा बनने लगा।

आरोप है कि इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने मदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। साजिश के तहत मदन को सुनसान जंगल की ओर बुलाया गया। वहां दोनों ने उसकी हत्या कर दी और वारदात के बाद शव को दरेड़ नदी के पास खाई में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  332 युवाओं की सरकारी सेवा में एंट्री!... धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र, कही ये बड़ी बात

डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में दरेड़ नदी किनारे खाई में शव मिलने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या के पीछे किसी करीबी व्यक्ति की भूमिका होने का शक हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा!... शौचालय का हिस्सा भरभराकर ढहा, मलबे में दबा PAC जवान, रेस्क्यू

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को मृतक की पत्नी और उसके पूर्व प्रेमी के संबंध में अहम सुराग मिले। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मदन को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर पूरी योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है और हत्या में इस्तेमाल किए गए साधनों, वारदात की पूरी परिस्थितियों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में