उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

होटल में पुलिस की रेड, फिर महिला पर टूट पड़ी खाकी!… डंडा मारने का वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी होटल में पकड़ी गई महिला की पीठ पर डंडा मारती दिखाई दे रही है। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और हिरासत में ली गई महिलाओं के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जू में पहुंचा सफेद बाघ, सीएम धामी ने खोला बाड़ा... जानिए पर्यटकों को क्या मिलेगी खास सुविधा!

जानकारी के अनुसार, मामला रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल में मौजूद कुछ महिलाओं और ग्राहकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

इसी दौरान छापेमारी में शामिल एक महिला पुलिसकर्मी पकड़ी गई महिला की पीठ पर डंडा मारती नजर आई। डंडा लगते ही महिला दर्द से कराह उठी और आगे बढ़ने लगी। मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल... कुमाऊं के 29 इंस्पेक्टरों के तबादले; देखें किसे कहां मिली तैनाती

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। होटल में हुई छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए थे। काफी देर तक रोडवेज बस अड्डे के सामने गहमागहमी बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  30 हेक्टेयर जमीन और 5236 परिवार... बनभूलपुरा पर कल सुप्रीम कोर्ट में फिर होगी बड़ी सुनवाई

वहीं, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में