उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

पहले दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो और धमकी… हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से वसूले 5 लाख

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक पेंट कारोबारी को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने, तमंचा दिखाकर धमकाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला उधमसिंह नगर के काशीपुर का है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र निवासी पेंट दुकानदार ने बताया कि 16 जून को पिंकी उर्फ परमजीत कौर कुछ लोगों के साथ उसकी दुकान पर पहुंची थी। पेंट खरीदने के बहाने उसने कारोबारी का मोबाइल नंबर लिया और बाद में बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद पिंकी ने दूसरी महिला रविंदर कौर के जरिए कारोबारी को 22 जून को कुंडेश्वरी बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सफाई अभियान के बीच बड़ा ऐलान... महापौर बोले- सार्वजनिक जगहों पर कब्जा नहीं चलेगा

कारोबारी का आरोप है कि वहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया। आरोप है कि इसी दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। कुछ देर बाद दो पुरुष और एक महिला वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  जिस नाती पर था भरोसा, वही बना हैवान!... उत्तराखंड में 90 साल की नानी के साथ दरिंदगी, फिर मौत

पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों में से एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और बदले में 10 लाख रुपये की मांग की। बदनामी के डर से कारोबारी ने ऑनलाइन चार बार 25-25 हजार रुपये, यानी कुल एक लाख रुपये, आरोपियों को दिए। इसके बाद 23 जून को कुंडा मोड़ के पास चार लाख रुपये और देने का आरोप है।

पीड़ित का कहना है कि कुल पांच लाख रुपये देने के बावजूद आरोपी लगातार फोन कर और रकम की मांग कर रहे हैं। उसने पुलिस को रुपये के लेनदेन का रिकॉर्ड और कथित बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...कार के परखच्चे उड़े, एक की मौत, तीन घायल

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कारोबारी की शिकायत, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में