उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल

नैनीताल में आग का कहर…बेटी जिंदा जली, पिता गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल में नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के दियारी गांव में बुधवार देर रात एक भीषण आगजनी की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात कारणों से गोविंद लाल के आवासीय मकान में रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी तीव्र थी कि मकान का एक कमरा पूरी तरह जलकर राख हो गया।

मौके पर मौजूद 19 वर्षीय मीना आर्य उस समय कमरे में थीं। पास ही उनके पिता गोविंद लाल खाना खा रहे थे। आग लगते ही उन्होंने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वे भी आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। मीना आर्य को बाहर निकालने में देरी के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके पिता को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्वारब चौकी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद नैनीताल से अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंचा और पूरी तरह आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

चौकी प्रभारी एसआई मनोज अधिकारी ने बताया कि आग की वजह से मीना आर्य की मौत हो गई और उनके पिता गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में