उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में आग का तांडव!…चार परिवारों की दुकानें और स्कूटियाँ जलकर राख

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हो गया। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र के यमुनोत्री धाम से सटे खरसाली गांव में देर रात अचानक आग लगने से चार परिवारों की दुकानों, कारपेंटर की मशीनों, रसोईघर, अन्न भंडार कोठार और स्कूटियों को भारी नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

सूचना मिलते ही ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान नीतू उनियाल ने बताया कि इस हादसे में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई, लेकिन प्रभावित परिवारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर!...इन IAS अफसरों के बदले विभाग, कई को मिला नया प्रभार

उन्होंने प्रशासन से आग पीड़ित परिवारों के लिए तुरंत आर्थिक सहायता और राहत पैकेज की मांग की। वहीं स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रभावितों को मदद मुहैया कराने की तैयारी में जुट गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में