उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी सनसनीखेज…ट्रेन के शौचालय में मिला भ्रूण! सीसीटीवी खोलेगी रहस्य

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में भ्रूण मिला है। यह घटना ट्रेन की रूटीन चेकिंग के दौरान सामने आई। जीआरपी ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में भ्रूण की उम्र लगभग सात-आठ माह बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

घटना ट्रेन नंबर 13020 बाघ एक्सप्रेस में हुई, जो रात हावड़ा के लिए रवाना होने वाली थी। तय समय अनुसार ट्रेन 9:50 बजे स्टेशन से प्रस्थान करने वाली थी। रूटीन चेकिंग के दौरान रेलवे टीम ने एक जनरल डिब्बे के शौचालय में भ्रूण पड़ा देखा, जिसे देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी सकते में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

थानाध्यक्ष जीआरपी कमल कोरंगा ने बताया कि किसी अज्ञात महिला द्वारा भ्रूण को शौचालय में फेंकने की आशंका है। मामले की जांच के लिए स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। ट्रेन में यात्रा कर रही कई महिलाओं की मदद से महिला स्टाफ ने भी जांच की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। रेलवे और जीआरपी की टीम मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही इस रहस्य का खुलासा होने की संभावना है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में