इवेंट उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

देवभूमि में संस्कृत का उत्सव…सीएम धामी ने इन्हें दिया सम्मान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि की पहचान केवल पर्वत और मंदिरों से नहीं, बल्कि ज्ञान और आस्था की भाषा संस्कृत से भी है। उन्होंने यह विचार रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वेदों, उपनिषदों, रामायण, महाभारत, आयुर्वेद, खगोलशास्त्र, गणित और दर्शनशास्त्र तक की जड़ें संस्कृत में निहित हैं। उन्होंने पाणिनि की अष्टाध्यायी और संस्कृत की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डालते हुए इसे न केवल अतीत की स्मृति, बल्कि भविष्य की संभावनाओं का आधार बताया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गार्गी बालिका संस्कृत छात्रवृत्ति, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति-जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति सहित अन्य छात्रवृत्तियां प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा स्वाध्याय केंद्र, ई-संस्कृत संभाषण शिविर का वर्चुअल शुभारंभ किया और संस्कृत विश्वविद्यालय का त्रैमासिक पत्र ‘संस्कृत वार्ता’ का विमोचन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन....इस अफसर को अवमानना नोटिस

धामी ने छात्रों और जनता से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संस्कृत को आधुनिक और व्यवहारिक भाषा के रूप में अपनाएं। उन्होंने बताया कि राज्य में संस्कृत शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत ग्रामों की स्थापना, द्वितीय राजभाषा का दर्जा और गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना जैसी पहल की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!...4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

संस्कृत शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवाचार किए जा रहे हैं और सभी जनपदों में कम से कम एक संस्कृत ग्राम स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, खजान दास, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार, विश्वविद्यालय कुलपति रमाकान्त पाण्डेय, निदेशक संस्कृत शिक्षा कंचन देवराड़ी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में