उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा!…ब्लैकमेलिंग से आजिज नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता को कथित तौर पर लंबे समय से ब्लैकमेल और धमकी दिए जाने से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा!... शौचालय का हिस्सा भरभराकर ढहा, मलबे में दबा PAC जवान, रेस्क्यू

दरअसल, पूरा मामला हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 19 वर्षीय नवविवाहिता को कथित तौर पर गांव का ही एक युवक लंबे समय से परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक विवाहिता को ब्लैकमेल करने के साथ ही धमकियां भी दे रहा था। लगातार मानसिक दबाव से परेशान विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 8 जिलों में यलो अलर्ट!... बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा

घटना के बाद विवाहिता की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है कि फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही युवक और उसके पिता पर बेटी को परेशान करने, ब्लैकमेल करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपों की वास्तविकता सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में