उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

किसान आत्महत्या मामला…तत्कालीन थाना प्रभारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के बहुचर्चित किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट ने आईटीआई थाने के तत्कालीन प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला को बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति आलोक महरा की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद कुंदन सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर और दाखिल चार्जशीट को निरस्त कर दिया।

मामले में आरोप था कि तत्कालीन थाना प्रभारी ने सुखवंत सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया और उससे पांच लाख रुपये लिए थे। इसके बाद सुखवंत ने काठगोदाम स्थित एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि प्रॉपर्टी डील के मामले में चार करोड़ रुपये से अधिक की रकम लेने के बावजूद डीलरों ने न तो रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे लौटाए। शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर दुर्व्यवहार और रुपये दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये लेने का भी आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात...CM धामी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

जांच के बाद पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला समेत 12 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 108, 351(2) और 352 के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध साबित करने के लिए महज उत्पीड़न या आरोप पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए आरोपी की ओर से आत्महत्या के लिए उकसाने वाला स्पष्ट कृत्य, मानसिक मंशा और आत्महत्या के समय के आसपास ऐसा कृत्य होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में FIR की मांग पर अड़ी कांग्रेस... बारिश में भी नहीं थमे तेवर; पुलिस से आर-पार के संकेत

अदालत ने पाया कि कुंदन सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने या धमकी देने का कोई ठोस प्रमाण उपलब्ध नहीं है। जांच में पांच लाख रुपये लेने के आरोप की भी पुष्टि नहीं हुई और रकम को केस प्रॉपर्टी भी नहीं बनाया गया था। अदालत ने इन्हीं आधारों पर कुंदन सिंह के खिलाफ एफआईआर और चार्जशीट रद्द कर दी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को मुकदमे का सामना करना होगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में