उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं जन मुद्दे हिल दर्पण

उत्तराखंड को बड़ी सौगात…CM धामी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क परिसर में पौधारोपण किया और निरीक्षण के साथ ओपन जिम में व्यायाम भी किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन पार्क के विस्तारीकरण, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क परिसर में शिफ्ट करने, खटीमा में स्टेडियम और क्रियाशाला के निर्माण, आधुनिक सर्किट हाउस तथा वेंडिंग जोन विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने पार्क के विस्तार और जरूरी संसाधनों के लिए तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही। महिलाओं की सुविधा के लिए पार्क परिसर में पिंक शौचालय बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  किसका नाम रहेगा, किसका कटेगा?... हल्द्वानी में SIR की जांच तेज, प्रशासन ने बताई पूरी टाइमलाइन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर वन ऑक्सीजन पार्क से स्थानीय लोगों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिलेगा। पार्क को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दौर में वनों और पर्यावरण का महत्व बढ़ा है। विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं, बल्कि दोनों के बीच संतुलन बनाकर ही सतत विकास किया जा सकता है।

धामी ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर काम कर रही है। उनका कहना था कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए रोजगार के स्थायी अवसर भी तैयार किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विदेशों में बजेगा उत्तराखंड के युवाओं का डंका!... CM धामी ने तैयार किया ग्लोबल रोजगार का प्लान

उन्होंने खटीमा की पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि व्यास वैली, पंचाचूली और आदि कैलाश यात्रा मार्ग के लिहाज से खटीमा पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इसी को देखते हुए आधुनिक सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन की घोषणा की गई है।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने सिटी पार्क के विस्तारीकरण और वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क परिसर में स्थानांतरित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ से खिसका मलबा, घर बना कब्रिस्तान!... मां-बेटी और बेटे की दर्दनाक मौत से मचा मातम

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दर्जा मंत्री मोहिनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, रणजीत सिंह नामधारी, डॉ. जेडए वारसी, गुड्डू टम्टा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, रणदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, वन संरक्षक नीतिशमणि त्रिपाठी, डीएफओ दीपक सिंह, यूसी तिवारी, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में