उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

गोलियों की गूंज!…कुख्यात अलहा सप्लायर से मुठभेड़, नेटवर्क ध्वस्त

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात असलहा सप्लायर को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह कार्रवाई उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हुई। पुलिस ने मौके से बंटी कोली के कब्जे से एक कंट्रीमेड पिस्टल, नौ तमंचे और 27 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, बंटी कोली लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई करता आ रहा था और उसके खिलाफ कई थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले सिडकुल क्षेत्र से दो हथियार तस्कर पकड़े गए थे, जिन्होंने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्हें हथियार बंटी कोली से मिलते थे। इसके बाद पुलिस ने बंटी की तलाश तेज कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

मिली जानकारी के आधार पर एसओजी और ट्रांजिट कैंप पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर बंटी को घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बंटी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में चार राउंड फायर किए। इसके परिणामस्वरूप बंटी घायल हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इन हथियारों के सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में