उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे वाहन चालक!…नैनीताल में 2674 वाहनों की जांच, चार सीज

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी: स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में एक सप्ताह तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर 16 से 22 नवंबर 2026 तक चलाए गए इस अभियान में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी सघन जांच की गई।

एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में चले अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 2674 वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन और अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 373 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, नशे की हालत में वाहन चलाने पर चार वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुकदमा दर्ज होने तक नहीं हटेंगे'... अंकिता माता-पिता ने में खोला मोर्चा, कांग्रेस भी आई साथ

चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, यातायात नियमों के अनुपालन और सुरक्षा मानकों की जांच की। विशेष रूप से स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया गया। कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान पुलिस ने 3135 वाहन चालकों और अन्य लोगों को यातायात नियमों, सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ के 77वें अधिवेशन में होगा बड़ा मंथन!...दूध उत्पादकों के हितों पर रहेंगी नजरें

नैनीताल पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सभी वाहनों के जरूरी दस्तावेज और फिटनेस प्रमाणपत्र दुरुस्त रखें। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सजा देशभर के हुनर का बाजार!... सरस आजीविका मेले का भव्य आगाज
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में