उत्तराखण्ड कुमाऊं डवलपमेंट हल्द्वानी

हल्द्वानी में बन रहा सैनिक बच्चों का सपना…150 कमरे वाला सुपर मॉडर्न छात्रावास

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हल्द्वानी में सैनिक बच्चों के लिए 150 कक्षों के प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण हेतु गन्ना सेंटर के समीप चयनित 0.7 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चयनित भूमि से जुड़े प्रकरणों का एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मंडी परिषद के अधिकारियों को छात्रावास निर्माण की संशोधित (रिवाइज़) डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को यह भी कहा कि छात्रावास के साथ एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण हेतु कार्य योजना तैयार की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भूमि का चिन्हांकन पूरा हो चुका है और राजस्व एवं वन विभाग से औपचारिकताओं को जल्द निपटाने का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा छात्रावास का शिलान्यास किया जाएगा। इस आधुनिक छात्रावास के निर्माण से सैनिक परिवारों के बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

इस अवसर पर मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएँ भी सुनी। कार्यक्रम में मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एडीएम विवेक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रि.कर्नल रमेश, डीएफओ ओपी तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में