उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

शराब के नशे में सड़क पर ड्रामा… पुलिस से भिड़ा युवक, वायरल वीडियो पर बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शराब पीकर वाहन चलाना और यातायात बाधित करना युवक को महंगा पड़ गया। इतना ही नहीं उसने पुलिस से भी अभद्रता कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन को सीज कर दिया। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर की गई।

मामला राजधानी देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्रकी है। जानकारी के अनुसार, 24 मई को चौकी जाखन को सूचना मिली थी कि जोहड़ी तिराहे पर एक कार सवार व्यक्ति वाहन रोककर यातायात बाधित कर रहा है और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक का एल्कोमीटर टेस्ट कराया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

इसके बाद पुलिस ने आरोपी विनय कुमार, निवासी भिवानी (हरियाणा), को गिरफ्तार कर उसकी कार को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत सीज कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। बताया गया कि हाल ही में वह देहरादून अपने ससुराल आया था और नशे व मानसिक तनाव की स्थिति में उसने यह हरकत की। सीओ डालनवाला ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में