उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

कौन किस सीट से लड़ेगा?… कांग्रेस में संशय, भाजपा की ये है रणनीति

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। राजनीतिक दल बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीतियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। कांग्रेस जहां सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी है, वहीं भाजपा हेट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

कांग्रेस में सीटों का बंटवारा अभी तय नहीं हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख डॉ. हरक सिंह रावत की सीटों का भी फिलहाल निर्णय नहीं हुआ है। पूर्व सीएम हरीश रावत चुनाव में भाग नहीं ले रहे, लेकिन अपने बेटे के लिए टिकट की पैरवी कर सकते हैं। कांग्रेस फिलहाल जनहित के मुद्दों पर सक्रिय है, लेकिन टिकट वितरण और संगठनात्मक रणनीति में उलझी हुई नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

वहीं भाजपा ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि वर्तमान मंत्रियों और विधायकों को केवल उनकी मौजूदा सीट से ही चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा और दूसरी सीट पर उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। पार्टी ने चुनाव में नेताओं को विधानसभा सीटों से बांधकर रखने की रणनीति बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

विशेषज्ञों के अनुसार, कांग्रेस का टिकट मसला पार्टी की चुनावी तैयारियों में सबसे बड़ा चुनौती बन सकता है, जबकि भाजपा स्पष्ट और सुसंगठित रणनीति के साथ मैदान में है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में