उत्तर प्रदेश अजब- गजब देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय

डॉक्टर पति का विचित्र बंटवारा… तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों और एक दिन रहेगा मां के साथ

खबर शेयर करें -

आपने अभी तक परिवार में जमीन-जायदाद आदि का बंटवारा होते सुना होगा, लेकिन हम आपको जिस बंटवारे के बारे में बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप चौक जाएंगे। डॉक्टर पति का एक अजीबोगरीब बंटवारा हुआ है, जिसमें उसे अपनी दोनों पत्नियों के बीच समय बांटना पड़ा है। इसके अनुसार, वह हर सप्ताह तीन दिन एक पत्नी के साथ और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा, जबकि रविवार को वह अपनी मां के पास समय बिताएगा। इस बंटवारे पर उत्तरप्रदेश के बागपत कोतवाली में सोमवार को मुहर लगी।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फबारी के बीच आसमान में गायब हुआ हेलीकॉप्टर!... पहाड़ी पर मिला मलबा, छह लोगों की मौत

घटना के मुताबिक, डॉक्टर की दूसरी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह सात महीने की गर्भवती है और उसके पति ने उसकी देखभाल छोड़ दी है, वह अपनी पहली पत्नी के पास रहता है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पत्नियों और पति को कोतवाली बुलाया, जहां घंटों तक बहस चली।

अंत में, पुलिस ने सख्ती दिखाई और युवक को गिरफ्तारी की धमकी दी, जिसके बाद दोनों पत्नियों ने आपसी सहमति से यह समझौता किया। समझौते के तहत, सोमवार से बुधवार तक पति पहली पत्नी के पास रहेगा, फिर गुरुवार से शनिवार तक दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। रविवार को वह अपनी मां के पास रहेगा और इस दौरान दोनों पत्नियां न तो एक-दूसरे के बच्चों के साथ उसके फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगी और न ही वह किसी से फोन पर बात करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चारा लेने जंगल गई महिला पर हाथी का खूनी हमला!... बेटे के सामने मां की दर्दनाक मौत

यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है। डॉक्टर की पहली पत्नी से सात बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी से एक बच्चा है और वह सात महीने की गर्भवती है। बागपत कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी के अनुसार, युवक ने दो शादियां की हैं और उसकी दूसरी पत्नी ने शिकायत की थी कि पति उसकी देखभाल नहीं कर रहा था। इसके बाद ही पुलिस ने इस मामले को सुलझाया और दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो