उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में डीएम के सख्त तेवर…राजस्व और कानून व्यवस्था पर कसा शिकंजा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में जिले के राजस्व, कानून व्यवस्था और विभिन्न विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने न्यायालयों में लंबित वादों, अभियोजन कार्यों, राजस्व वसूली, विविध देय, मुख्यमंत्री घोषणाओं और सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने न्यायिक और राजस्व कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों से कहा कि वे नियमित रूप से अपने न्यायालयों में बैठकर नए और पुराने लंबित राजस्व मामलों का अभियान चलाकर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन के कार्य समय पर पूरे हों और किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

भूमि संबंधी राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने और ध्वस्त करने के आदेश भी दिए। उन्होंने पटवारियों के माध्यम से गांवों में चौपाल आयोजित कर सार्वजनिक रूप से खतौनी पढ़ने और निर्विवाद विरासतन मामलों का शीघ्र निस्तारण जारी रखने को कहा। इस माह प्रगति कम होने पर नाराजगी जताते हुए बताया गया कि अब तक जिले में 1338 विरासतन मामलों का निस्तारण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान कर शिकायतकर्ता को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी जाए। अभियोजन कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने सम्मन तामीली और न्यायालय में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया।

राजस्व वसूली को लेकर जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों से सख्ती से वसूली करने और उनके नाम सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग की समीक्षा में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए निरंतर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जीएसटी विभाग और लंबित ऑडिट आपत्तियों की भी समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

जिलाधिकारी ने दैवीय आपदा एवं खनन न्यास निधि से संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण अनिवार्य रूप से करने और खराब गुणवत्ता पाए जाने पर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक (सिटी) मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान सहित सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में