उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

ग्रामीणों की गाढ़ी कमाई में सेंध!.. सहकारी समिति में घोटाला, एक्शन में डीएम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल मुख्यालय अंतर्गत नैनीताल जिले के गरमपानी क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड, गरमपानी में सामने आई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। ग्रामीणों की जमा पूंजी वापस न किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

प्रकरण के अनुसार समिति के कर्मचारी एवं मिनी बैंक प्रभारी पटल आनन्द सिंह पनौरा पुत्र गंगा सिंह पनौरा, निवासी ग्राम धनियाकोट मल्ला कोट पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ग्रामीण बचत केन्द्र गरमपानी में सदस्यों की जमा धनराशि में वित्तीय अनियमितता करने के गंभीर आरोप हैं।

इस संबंध में बचत केन्द्र के सदस्यों ने 17 दिसंबर 2025 को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान महिला सभागार, छड़ा खैरना में जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

जिलाधिकारी के आदेशानुसार कोतवाली भवाली में दिनांक 18 दिसंबर 2025 को एफआईआर संख्या 042/25 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इस मामले में शिकायतकर्ता गोपाल सिंह रौतेला, सचिव, बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड, गरमपानी, विकासखंड बेतालघाट, जनपद नैनीताल द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

अन्य शिकायतकर्ताओं में हीरा सिंह, देवेंद्र सिंह, पूरन सिंह (पुत्र स्व. फकीर सिंह) तथा हरदयाल सिंह पुत्र उमेद सिंह शामिल हैं, जिन्होंने भी अलग-अलग प्रार्थना पत्र प्रशासन को सौंपे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम जनता की मेहनत की कमाई से किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में