उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में जिला पंचायत बैठक… विकास और स्वास्थ्य पर बड़ा ऐलान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न क्षेत्र प्रमुख, सदस्य और विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की विकास योजनाओं, क्षेत्रीय समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएं। उन्होंने स्वच्छता अभियान में सहयोग देने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

बैठक में निराश्रित पशुओं से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले की गौशालाओं में 3100 गोवंश हैं और नए गौशालाओं के निर्माण के लिए भूमि चयन और डीपीआर तैयार की जा रही है। साथ ही, ग्राम गौसेवक योजना के तहत 31 ग्राम गौसेवक कार्यरत हैं, जिन्हें 400 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

सदस्यों ने पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, जैसे अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और 108 एम्बुलेंस की अनुपस्थिति की शिकायत की। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि चिकित्सा विभाग की टीमों द्वारा प्रत्येक माह कैम्प लगाकर ये सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए जाएँ।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

बैठक में जंगली जानवरों द्वारा फसल और जान-माल के नुकसान, सड़क, पेयजल, कूड़ा निस्तारण, सिंचाई और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपाध्यक्ष देवकी देवी, ब्लॉक प्रमुख केडी रूवाली, मंजू नेगी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार सहित अन्य सदस्य और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में