उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

पत्नी से विवाद, हाथ में तमंचा और इरादा खतरनाक!… पुलिस ने आरोपी को दबोचा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार में पत्नी से विवाद के चलते उसकी हत्या करने के इरादे से तमंचा लेकर जा रहे एक व्यक्ति को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जियापोता-जमालपुर रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर बैठा मिला। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रेल यात्रा से पहले जरूर पढ़ें ये खबर!... दो दिन कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस की टीम फ्लाईओवर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर बैठे व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस को देखकर उसने बाइक स्टार्ट कर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  काली पट्टी बांध सड़क पर उतरी कांग्रेस!... ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारों से गूंजा हल्द्वानी

पूछताछ में आरोपी की पहचान कृष्णवीर उर्फ बिट्टू पुत्र गजेंद्र सिंह, निवासी खंजरपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है और उसकी पत्नी जगजीतपुर क्षेत्र में रहती है। उसने पूछताछ में पत्नी की हत्या करने के इरादे से तमंचा लेकर जाने की बात स्वीकार की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा!... पिकअप से भिड़ी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक की मौत

कनखल कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद तमंचे को जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में