उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

एआई का घिनौना दुरुपयोग…सोशल मीडिया पर फैली अश्लीलता और डीपफेक वीडियो!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सियासी हलचल के बीच अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामलों में एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। पहले मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डीपफेक वीडियो बनाई गई, जबकि दूसरे मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री फैलाने की शिकायत की गई। देहरादून पुलिस ने दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

सहस्त्रधारा रोड निवासी रोहित ने शिकायत में बताया कि सुमित्रा भुल्लर नाम की फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से एआई और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की हूबहू नकली वीडियो तैयार की गई। इस वीडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े तथ्यहीन और आपत्तिजनक बयान दिखाए गए। रोहित ने कहा कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और उन्होंने सजग नागरिक के तौर पर इस घृणित कृत्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

दूसरे मामले में ऋषिकेश के गुमानीवाला निवासी संजय राणा ने शिकायत दी कि ग्रोक एआई और एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और कानून-विद्रोही गतिविधियां की जा रही हैं। संजय ने जांच के लिए सामान्य कपड़ों वाली फोटो ग्रोक एआई पर अपलोड की, जिस पर तुरंत अश्लील फोटो प्राप्त हुई। उन्होंने इसे डिजिटल यौन उत्पीड़न, निजता के उल्लंघन और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कहा कि दोनों मामलों की जांच के लिए विशेषज्ञ टीम गठित की गई है। जांच पूरी होने के बाद एआई तकनीक के दुरुपयोग में शामिल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में