उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड की ‘आपदा सखी’… 1557 महिलाएं बनेंगी पहाड़ की पहली मददगार!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की भौगोलिक कठिनाइयों और मानसून के दौरान बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आपदा प्रबंधन में सशक्त बनाने के लिए अहम पहल की है। इस योजना के तहत राज्य की 1557 महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर ‘आपदा सखी’ बनाया जाएगा। ये आपदा सखी प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाओं और स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन की जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान करेंगी।

राज्य में ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लगभग 65 हजार महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) सक्रिय हैं, जिनसे लगभग पांच लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इसी के तहत इन समूहों में से 1557 महिलाओं का चयन किया गया है, जिन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (यूएसडीएमए) द्वारा इस प्रशिक्षण के लिए विशेष मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज से ट्रैफिक की नई व्यवस्था!...कहां से गुजरेंगे वाहन, किन रास्तों पर रहेगी रोक? जानें पूरा प्लान

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद ये ‘आपदा सखी’ न केवल अपने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बल्कि स्कूलों में बच्चों को भी आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी और तैयारियां सिखाएंगी। उनका कहना है कि जब परिवारों को आपदा प्रबंधन की समझ होगी, तो वे बेहतर तरीके से तैयार होकर अपनी सुरक्षा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले

प्रदेश में मानसून के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाएं अक्सर आती हैं। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग जन सहभागिता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर आपदा से पहले, दौरान और बाद में त्वरित और प्रभावी सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है। इसके अलावा, आपदा सखी राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

यह पहल न केवल प्रदेश के आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाएगी, बल्कि महिलाओं को भी सशक्त कर उनके समुदायों में सुरक्षा और जागरूकता फैलाने में मदद करेगी। जल्द ही चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आपदा सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा सुरक्षा और बचाव के संदेश को व्यापक रूप से पहुंचा सकें।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में