उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे डवलपमेंट हल्द्वानी

आयुक्त के निर्देश…….हर हाल में समय पर पूरे हों ब्रिज और सड़क चौड़ीकरण के काम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जिले के अंतर्गत नेशनल हाईवे संस्था द्वारा किए जा रहे ब्रिज निर्माण कार्यों की कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में समीक्षा की।

नेशनल हाईवे की तरफ से बैठक में अधिशासी अभियंता हल्द्वानी प्रवीण कुमार ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि धनगढ़ी नाला और पनौद नाला पर ब्रिज निर्माण का कार्य गतिमान है। जबकि  काशीपुर आरओबी ब्रिज 2 लेन का कार्य पूर्ण कर आवागमन हेतु उपयोग में लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

आयुक्त दीपक रावत ने अधिशासी अभियंता एनएच को निर्देशित किया कि रामनगर-मरचुला व अल्मोड़ा-दन्या मार्ग के अलावा जनपद के अंतर्गत एनएच द्वारा किए जा रहे ब्रिज निर्माण कार्य और सड़क चौड़ीकरण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

इसके साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि निर्माण कार्य के दौरान नदी, नाले का मार्ग अवरूद्ध न हो और यात्रियों के आवागमन के लिए भी यथासंभव मार्ग खुला रखा जाए। इस दौरान बैठक में हल्द्वानी मंडलीय अर्थ एवं संख्या अधिकारी शेर सिंह नेगी और अपर सांख्यिकी अधिकारी स्वदेश मनराल उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में