उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट… फिर साइबर ठगी का खेल, ऐसे फूटा भांडा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बढ़ती साइबर क्राइम की घटनाओं के बीच देहरादून और कुमाऊं एसटीएफ ने जयपुर, राजस्थान से 20 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिसंबर 2025 में नैनीताल के 80 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को तीन दिनों तक व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट किया और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 20 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे।

जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने बुजुर्ग को दिल्ली क्राइम ब्रांच और सीबीआई अधिकारी बताते हुए डराया-धमकाया और कहा कि उनके नाम पर खुले बैंक खाते में करोड़ों रुपए का लेन-देन हो रहा है तथा आधार कार्ड का दुरुपयोग हुआ है। डर के बावजूद बुजुर्ग ने साइबर थाना कुमाऊं, रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन तक तलाश... नदी में मिली किशोर की लाश, जताई जा रही से आशंका

पुलिस ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का सत्यापन कर आरोपी की पहचान की। आरोपी 19 वर्षीय महीम सिसौदिया, जयपुर निवासी, पेशेवर साइबर अपराधी था जो लगातार अपनी पहचान और स्थान बदल रहा था। उसने पुलिस की जांच से बचने के लिए बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  कंपनी बंद है तो लिखित जवाब दो... धोखाधड़ी की शिकायत पर आयुक्त सख्त, दिए ये निर्देश

थाना शिप्रा पथ, जयपुर जाकर पुलिस ने आरोपी का पता लगाया। पता चला कि वह पुराने पते से कई साल पहले ही चला गया था। नए पते पर जाकर आरोपी महीम सिसौदिया को गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि दिसंबर महीने में आरोपी के बैंक खाते में लाखों रुपए का लेन-देन हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  किसे मिला कौन-सा थाना?...उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इनके बदले दायित्व

साइबर एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि आरोपी पेशेवर और शातिर किस्म का है। उसके खिलाफ कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब और उत्तर प्रदेश में सात शिकायतें दर्ज हैं। संबंधित राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में