उत्तराखण्ड कुमाऊं बागेश्वर सुसाइड हिल दर्पण

छात्रा की मौत से सनसनी!… किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्रा ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक!... चक्रवात ‘अर्नब’ और पश्चिमी विक्षोभ मचाएंगे हलचल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बागेश्वर नगर के मंडलसेरा क्षेत्र स्थित जीतनगर की है। यहां रहने वाली 18 वर्षीय आंचल आर्या पुत्री अजय चंद पढ़ाई के सिलसिले में किराए के कमरे में रह रही थी। वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), नुमाइशखेत में कक्षा 12 की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई में मेधावी थी।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मचेगा से सियासी संग्राम... सदन के भीतर 445 सवाल तो बाहर विधानसभा घेराव

मंगलवार सुबह घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, जिसके बाद इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी!...इंटरनेट से आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड, पुलिस का एक्शन

पुलिस के अनुसार, मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस छात्रा की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के संबंध में जांच जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में