उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून धर्म/संस्कृति हिल दर्पण

उत्तराखंड…करवाचौथ पर इन कार्मिकों को बड़ा तोहफा

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद प्रदेशभर के शासकीय-अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को यह सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!... कांग्रेस नेता की मौत, तीन गंभीर

सरकार के इस फैसले से करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों, पूजा-अर्चना और चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। इससे महिलाएं अपने परिवार के साथ पर्व मना सकेंगी और उन्हें कार्यालय की जिम्मेदारियों के बीच त्योहार की रस्में पूरी करने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!... 9 जिलों में बारिश-बर्फबारी, 8 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

करवा चौथ विवाहित महिलाओं के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को विधि-विधान से पूजा करने के बाद चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोला जाता है। राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की महिला कर्मचारियों को करवा चौथ मनाने में सहूलियत मिलेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में