उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

दिन में छाया अंधेरा!… बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं से बढ़ी मुश्किलें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली और कई जिलों में सुबह की शुरुआत अंधेरे जैसे माहौल के साथ हुई। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में घने काले बादल छा गए, जिससे दिन के समय भी रात जैसा दृश्य नजर आया। सुबह हल्की बारिश के बाद मौसम ने तेजी पकड़ी और दोपहर तक कई स्थानों पर झमाझम बारिश शुरू हो गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि देहरादून, अल्मोड़ा, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों, खासकर 4200 मीटर से ऊपर, में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में स्थानीय लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी सतर्कता बढ़ा दी है। 4 और 5 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 5 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में