उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

धामी कैबिनेट का ‘सुपर फ्राइडे’!… आज हो सकते हैं कई बड़े ऐलान

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड सरकार की जुलाई महीने की पहली कैबिनेट बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित होगी। पहले सुबह निर्धारित की गई यह बैठक अब दोपहर 4:25 बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के कारण बैठक के समय में बदलाव किया गया है।

बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव मंत्रिमंडल के सामने रखे जाएंगे। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, ऊर्जा, लोक निर्माण, पशुपालन, खेल, नियोजन और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव प्रमुख हैं। सरकार कई नई नीतियों और प्रशासनिक सुधारों पर अंतिम निर्णय ले सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएफओ ऑफिस में धधकी आग!... मची अफरा-तफरी, कई अहम फाइलें खाक

चारधाम यात्रा और प्रदेश में लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए आपदा प्रबंधन व्यवस्था भी बैठक का महत्वपूर्ण एजेंडा रहेगी। संभावित भारी बारिश के मद्देनजर राहत एवं बचाव तैयारियों और आपदा से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

कैबिनेट के सामने राज्य की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) नीति भी रखी जा सकती है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयार प्रस्ताव पर भी फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘परिंदा’ से ‘वेलकम’ तक छोड़ी अमिट छाप… नाना पाटेकर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

नियोजन विभाग की ओर से तैयार नई नीतियों पर भी मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने से जुड़े कई प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडे में शामिल बताए जा रहे हैं।

खेल विभाग की नई खेल नीति पर भी कैबिनेट विचार कर सकती है। प्रस्तावित नीति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक जीतने के बाद सरकारी नौकरी सहित विभिन्न प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा पशुपालन विभाग से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल निर्णय ले सकता है। राज्य सरकार की इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसमें कई ऐसी नीतियों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है, जिनका सीधा असर प्रशासनिक व्यवस्था और आम जनता पर पड़ेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में