उत्तराखण्ड गढ़वाल ट्रेन देहरादून हिल दर्पण

रेल यात्रा से पहले जरूर पढ़ें ये खबर!… दो दिन कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। मथुरा और भूतेश्वर रेलवे स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते 9 और 10 अक्टूबर को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुविधा और रेल यातायात को सुचारु रखने के लिए उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों के समय और मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सपा के साथ गठबंधन पर कांग्रेस में विरोध के सुर!... अब्दुल राजिक बोले- राज्य आंदोलनकारियों का होगा अपमान

रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी को 9 अक्टूबर को 70 मिनट तक मार्ग में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 14318 योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर को 10 अक्टूबर को 65 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर-नांदेड के 10 अक्टूबर के फेरे को फिरोजपुर मंडल में अमृतसर-सानेहवाल के बीच 120 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...सीएम ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी का 9 और 10 अक्टूबर को मार्ग भी बदला गया है। ट्रेन अपने निर्धारित एमटीसी-जीजेडबी-एनजेडएम-एमटीजे-एजीसी मार्ग के बजाय एमटीसी-केआरजे-एमटीआई-एजीसी मार्ग से संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण ट्रेन का गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, कोसीकलां, मथुरा और राजा की मंडी जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

रेलवे के इस बदलाव से इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग और संचालन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव की ओर से जारी की गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में