उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

धामी कैबिनेट विस्तार!… अटकलें तेज, चर्चा में ये नाम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार अब तय माना जा रहा है, और इसको लेकर प्रदेशभर में चर्चा का माहौल है। लंबे समय से इस विस्तार का इंतजार किया जा रहा था, और हाल ही में कुछ घटनाओं ने इस बात को और पुख्ता किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद, मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली जाना और वहां कुछ दिन रुकना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के बयान—यह सभी घटनाएं विस्तार की ओर इशारा कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस विभाग में सहायक निबंधकों को मिली नियुक्ति

फिलहाल, धामी मंत्रिमंडल में चार पद खाली हैं, और इस खाली स्थान पर नए चेहरों की उम्मीदें जगी हैं। संभावित दावेदारों में विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, भेल रानीपुर विधायक आदेश चौहान, और कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल के नाम प्रमुख हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा नेतृत्व को क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन बनाए रखते हुए युवा नेताओं को अवसर देने का प्रयास करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का कड़ा एक्शन

भट्ट का मीडिया में यह बयान कि कैबिनेट विस्तार निश्चित है, इस बात की ओर इशारा करता है कि बदलाव अब अनिवार्य हो चुका है। इस बयान में उन्होंने खास तौर से यह उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री इस बारे में जल्द फैसला लेंगे। उनके दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की संभावना, और बलूनी का यह कहना कि उन्होंने पार्टी फोरम में अपनी बात मजबूती से रखी है, यह संकेत दे रहे हैं कि कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी से अवैध सम्बन्ध...पति ने जिंदा गाड़ा योगा टीचर, ऐसे खुला राज

दिलचस्प यह है कि सिर्फ मंत्रिमंडल विस्तार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि चर्चा है कि कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी अदला-बदली हो सकती है। भाजपा नेतृत्व को राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य सचिव के चयन पर भी फैसला लेना है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह समय बहुत ही माकूल है, क्योंकि लोकसभा चुनाव, विधानसभा उपचुनाव और स्थानीय निकायों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में