उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा!… प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की परिसर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली प्रोफेसर की पत्नी ई-रिक्शा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी फेसबुक ID का बड़ा खेल!... उत्तराखंड के भाजपा नेता के नाम से भेजे जा रहे संदिग्ध मैसेज

जानकारी के मुताबिक, IIT रुड़की के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पार्थ राय की पत्नी रूपा राय सोमवार, 21 सितंबर की सुबह अपने आवास से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। बताया जा रहा है कि केमिस्ट्री विभाग के बाहर वाली सड़क पर पहुंचने के दौरान एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में धधका कपड़ों का गोदाम!... लपटें देख मची अफरा-तफरी

ई-रिक्शा की टक्कर से रूपा राय सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद उन्हें तत्काल रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन उन्हें देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल!... 22 अफसरों के तबादले, कई दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र

हादसे के बाद IIT रुड़की परिसर में वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। परिसर में पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा और वाहनों की गति को लेकर व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत महसूस की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में