अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम

देवभूमि फिर शर्मसार… मासूम की लूटी अस्मत, मुंह बंद रखने के लिए धमकी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले के देघाट क्षेत्र में एक युवक पर 8 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है।

जैसे ही परिजनों को इस घटना का पता चला, वे तत्काल पुलिस के पास पहुंचे। पीड़िता की मां ने देघाट थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  'जनता का बजट'... जरूरताओं और अपेक्षाओं पर फोकस, इस दिन तक दें सुझाव

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी ने उनकी 8 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  कोर्ट का बड़ा फैसला...नगर निगम पार्षद का निर्वाचन रद्द, रिटर्निंग ऑफिसर पर हो कार्रवाई

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे, जिसके बाद देघाट थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना महिला एसआई बरखा कन्याल द्वारा की जा रही है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  होटलों में सेक्स रैकेट...ऐसे तय होता था लड़कियों का रेट
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में