उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून शिक्षा हिल दर्पण

शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति!…धामी ने लॉन्च किया ऐसा करिकुलम जो बदलेगा बच्चों का भविष्य

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब इसका लाभ समाज के हर बच्चे तक समान रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना आज के समय की बड़ी आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री धामी रविवार को देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ‘शाइन अवि विजुअल लर्निंग करिकुलम’ का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक पोस्ट से मचा सियासी तूफान!...भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस का बड़ा एक्शन

‘ब्रिजिंग लर्निंग गैप्स थ्रू विजुअल लर्निंग एंड अर्ली इंटरवेंशन’ विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करना ही वास्तविक सेवा है। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो हर व्यक्ति काम करता है, लेकिन दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया गया प्रयास ही परमार्थ कहलाता है।

यह भी पढ़ें 👉  सुलह कराने पहुंचे थे भाजपा नेता...कोतवाली में हो गई मारपीट! पुलिस पर गंभीर आरोप; चढ़ा सियासी पारा

मुख्यमंत्री ने शाइन अवि ऑटिज्म फाउंडेशन की संस्थापक अनीता शर्मा थपलियाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संवेदनशील सोच, मजबूत संकल्प और सकारात्मक दृष्टिकोण समाज में बदलाव लाने की ताकत रखते हैं।

उन्होंने कहा कि हर बच्चे में सीखने की क्षमता होती है, जरूरत सिर्फ सही दिशा, उचित अवसर और बेहतर माध्यम उपलब्ध कराने की है। विजुअल लर्निंग और शुरुआती हस्तक्षेप जैसी पहल बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मैं दिल्ली मंत्रालय से बोल रहा हूं’... फर्जी अफसर की इस चाल का सीबीआईने किया पर्दाफाश

मुख्यमंत्री ने समावेशी शिक्षा को मजबूत करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें हर बच्चा अपनी क्षमताओं के अनुसार आगे बढ़ सके और उसे समान अवसर मिलें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में