उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम चंपावत हिल दर्पण

देवभूमि फिर शर्मसार?…किशोरी से गैंगरेप, भाजपा नेता समेत तीन पर गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड देवभूमि को फिर शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। हथियारों की नोंक पर किशोरी से गैंगरेप की घटना सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। मामले में भाजपा नेता समेत तीन लोगों पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

मामला कुमाऊं मंडल के चंपावत जिले का है। यहां जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर से 16 वर्षीया एक नाबालिग बेटी अपने बीमार पिता को इलाज के लिए जिला मुख्यालय चंपावत लाई थी। गत 5 मई की शाम जब बेटी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को सूचित किया गया।

परिजनों के मुताबिक देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, जिसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पुलिस और परिजनों के साथ ही स्थानीय लोग रातभर खोजबीन में जुटे रहे। तड़के करीब 4:00 बजे नाबालिग एक कमरे में रस्सी से बंधी और निर्वस्त्र अवस्था में मिली।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि सल्ती निवासी तीन युवकों ने उसे डरा-धमकाकर धारदार हथियारों के दम पर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया, और बाद में कमरे में ताला लगाकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही कोतवाली में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल बीएस बिष्ट के मुताबिक पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में